September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सागौन लकड़ी चोरी रोकने पर वन रक्षक पर जानलेवा हमला,आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

​रामानुजगंज (बलरामपुर)। जंगल से अवैध रूप से सागौन की लकड़ी चोरी कर ले जा रहे पति-पत्नी को रोकना एक वन रक्षक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वन रक्षक पर सागौन का लट्ठा पटककर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल वन रक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

​थाना रामानुजगंज से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 5:45 बजे रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में पदस्थ वन रक्षक पिंटू मालाकार गश्त पर थे। इसी दौरान वन वाटिका के पास उन्हें एक महिला और पुरुष जंगल से सागौन का लट्ठा चोरी कर लाते दिखाई दिए। जब वन रक्षक ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो आरोपी मनोज भुईया (32 वर्ष) और उसकी पत्नी मानमती भुईया (30 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 15, रामानुजगंज आपा खो बैठे।

सागौन के लट्ठे से सिर पर किया वार

​आरोपियों ने वन रक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और रास्ते से हटने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने सिर पर रखा भारी सागौन का लट्ठा वन रक्षक पिंटू मालाकार के ऊपर पटक दिया और उनके साथ मारपीट की। हमले में वन रक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

​घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर थाना रामानुजगंज में आरोपियों के खिलाफ अपराधपंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 121(2), 132 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!