September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा,स्कूली छात्र और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

राजपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजपुर में देश भक्ति के रंगों से सराबोर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शुरू किया गया तिरंगा यात्रा लोगो को देश के प्रति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है। तिरंगा यात्रा 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसमें हर जिले ब्लाक मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक निकाली जाएगी।इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना।

तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के साथ नगर में जागरूकता रैली निकाली। तिरंगा यात्रा के बैनर तले आयोजित इस रैली का उद्देश्य हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल विनय भगत धरम सिंह आकाश अग्रवाल जगवंशी यादव अंकुश सिंह मुन्नालाल चौधरी मनोज बंसल अनिल तिवारी बबलू यादव संतोष तिवारी राजेश यादव शशिकला भगत बबलू पांडेय पंकज गुप्ता प्रशांत सिंह संदीप सोनी बरकत अंसारी गौरव उपाध्याय सहित अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर सीईओ संजय दुबे थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह संतोष सिंह एवँ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण सहित भारी संख्या में स्कूली छात्राएं, छात्र, शिक्षक, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!