September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश

राजपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन। चयनित बाल कैबिनेट ने शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनकर ख़ुद को गौरन्वित महसूस किया।

प्राचार्य आशुतोष झा एवं समस्त शिक्षकों की मौज़ूदगी में नवगठित बाल कैबिनेट सदस्यों को पद, गरिमा एवं निष्ठाभाव का शपथ दिलाया गया। कक्षा-12वीं से अमन कुमार सोनी और सौम्या शांडिल्य क्रमशः शाला नायक एंव शाला नायिका के रूप में चुने गए।

जहाँ कक्षा-11वीं से मोहम्मद आकिब रज़ा और शारदा पैकरा को प्रार्थना कैप्टन, मुकेश यादव और सारिका मिश्रा को सांस्कृतिक कैप्टन, अभीरथ सिंह देव और अनन्या शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन, आदर्श कश्यप और सिमरन बेक को डिसिप्लिन कैप्टन की ज़िम्मेदारी दी गई। वहीं सेवा हाउस के कैप्टन दिव्य दास और चांदनी सिंह, शक्ति हाउस के कैप्टन शहजाद अहमद और चंचल यादव, शांति हाउस के कैप्टन शाकिब अहमद और श्रेया गुप्ता, तथा स्मृति हाउस के कैप्टन राघवेंद्र त्रिपाठी और स्मृति बेक को बनाया गया।

कक्षा नायक व नायिका के तौर पर क्रमशः कक्षा-तीसरी से श्रेयांश गुप्ता व वैष्णवी सिंह, कक्षा-चौथी से शिवम यादव व आराध्या यादव, कक्षा-पाँचवीं से पियूष साहू व भूमिका यादव, कक्षा-छठवीं से श्रेयांश यादव व चंचल शर्मा, कक्षा-सातवीं से आर्यन गुप्ता व रूपाली प्रजापति, कक्षा-आठवीं से बिज्ञांशु गुप्ता व क्रांति, कक्षा-नवमी से आदर्श एक्का व तृष्णा गुप्ता, कक्षा-दसवीं से हर्षित विश्वकर्मा व साक्षी यादव, कक्षा-ग्यारहवीं से अंशु कुमार व तृप्ति गुप्ता (वाणिज्य संकाय) तथा पवन कुमार यादव व निर्जला बेक (विज्ञान संकाय), कक्षा-बारहवीं से शुभंकर गुप्ता व साक्षी भगत (विज्ञान संकाय) तथा क्षितिज यादव व जिया रानी मिंज (वाणिज्य संकाय) से चयनित होकर अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियों का बागडोर बख़ूबी सँभाला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से बच्चों को खुद में नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा निष्ठावान बने रहने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों की प्रेरणादायी व सहयोगपूर्ण उपस्थिति बनी रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!