September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाले राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने चौबीस घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की “ऑपरेशन क्लीन” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 12/7/26 को ब्रह्मपारा निवासी आशा पांडेय के कब्जे से 19 नग REXOGESIC INJECTION तथा 9 नग AVIL INJECTION जब्त कर जेल दाखिल किया गया था। आशा पांडेय ने अपने बयान में बताया था कि उक्त इंजेक्शन को उसने अपने मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन से खरीद कर लायी थी।आशा पांडेय के बयान के आधार पर ब्रम्हपारा निवासी राजेश मंदिलवार उर्फ बूटन को कल ही शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था उससे पूछताछ करने के पश्चात दिनांक 13/7/26 को जेल दाखिल कर दिया गया।

     सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पूर्व में ब्रह्मपारा ब्राउन शुगर के लिए कुख्यात था पर अब वहां के ब्राउन शुगर बेचने वाले लोग नशीला इंजेक्शन बेचने का व्यापार करने लगे थे। इसमें आशा पांडे और बुटन का नाम सबसे कुख्यात था।यह दोनों पहले ब्राउन शुगर बेचते थे पर वे लोग नशीला इंजेक्शन पिछले एक दो साल से बेच रहे थे।आशा पाण्डे नशीले इंजेक्शन की फुटकर विक्रेता थी जबकि राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन थोक विक्रेता है। बुटन अत्यंत चालाकी से काम करने के कारण पकड़ाता नहीं था पर कल आशा पांडे को गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान पर बुटन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीली दवाओं के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है।

             उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पाण्डेय रणविजय सिंह रोहित सोनवानी एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!