बलरामपुर/रघुनाथनगर। घर मे सो रहे नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर जंगल मे ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का पिता द्वारा दिनांक 28/06/26 को थाना रघुनाथनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/06/26 की रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर अपने आवास वाले घर में सो रहे थे देर रात जब पानी पीने अपने घर गए तो देखे कि उनकी नाबालिक बेटी घर पर नहीं थी।रात भर उसकी खोजबीन किया सुबह उनकी बेटी मिली और बताई कि आरोपी नंदू अगरिया उसे बहला फुसला कर बगल के जंगल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में आरोपी नंदू अगरिया के विरुद्ध अपराध धारा 137(२),64(२) ड bns 4,6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मामले की गम्भीरता को देखते हुए रघुनाथनगर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पता तलाश कर आरोपी नंदू अगरिया पिता माधो राम अगरिया उम्र 23 वर्ष निवासी जनकपुर खाना रघुनाथ नगर को दिनांक 29/06/26 को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय रामानुजगंज में पेश कर न्यायिक रिमांड उसे उपरांत रामानुजगंज जेल में दाखिल किया गया। प्रकरण की अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।



