September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
AmbikapurBussinesscrimeEducationjashpurJoblifestyle

अम्बिकापुर होटल दीप में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की दबिश,अवैध शराब बेचने के जुर्म में होटल मैनेजर पर कार्रवाई

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने आज दिनांक 26 जून को सुबह सुबह खरसिया रोड स्थित होटल दीप में छापामार कार्रवाई कर होटल संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि बहुत समय से उन्हें शिकायत प्राप्त हो रही थी कि अंबिकापुर में खरसिया रोड होटल ग्रैंड बसंत के सामने स्थित होटल दीप से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसकी तस्दीक के लिए आज एक छद्म क्रेता को शराब खरीदने के लिए सुबह सुबह होटल दीप भेजा गया। छद्म क्रेता ने दो पाव ब्लैक डॉग का 1000 रुपए में खरीद कर लाया। खरीदी हो जाने के पश्चात् सुबह-सुबह ही होटल दीप में छापामार कार्रवाई की गई। होटल का मैनेजर जुनैद अपने रूम में मौजूद था। होटल के रूम की तलाशी लेने पर एक रूम में सिग्नेचर की एक बोतल, ब्लेंडर प्राइड की दो अद्धी तथा दो पाव, रॉयल चैलेंज का एक पाव तथा आरएस बैरल के दो बोतलों में आधी भरी शराब जब्त कर होटल मैनेजर के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। होटल मैनेजर जुनैद ने बताया कि यह दीप होटल पपिंदर सरदारजी का है। परंतु उनका इस अवैध शराब की बिक्री से कोई संबंध नहीं है। मैं ही पैसे की लालच में चोरी छिपे यह शराब बेचता था।

           उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!