June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

ज्ञान भारतम् मिशन से जुड़कर जिले की प्राचीन विरासत के संरक्षण में दें योगदान,,,70 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों की जानकारी साझा करने की अपील…

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण एवं संरक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले में यदि किसी व्यक्ति, परिवार, संस्था, मंदिर अथवा अन्य किसी स्थान पर 70 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, तो उनकी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि पांडुलिपियां हस्तलिखित रूप में कागज, ताम्रपत्र, ताड़पत्र अथवा अन्य किसी माध्यम पर हो सकती हैं। ऐसे दस्तावेज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों को संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था से लिया नहीं जाएगा। पांडुलिपियों के स्वामी या संरक्षक (कस्टोडियन) स्वयं ही उनके संरक्षक बने रहेंगे। केवल उनकी जानकारी निर्धारित पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जिससे इन अमूल्य धरोहरों का अभिलेखीकरण एवं दीर्घकालीन संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जिले में इस प्रकार की पहल पहली बार की जा रही है। यह हमारी प्राचीन ज्ञान-विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि पांडुलिपियों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। नागरिक अपनी पांडुलिपियों की जानकारी समिति अथवा जिला प्रशासन को उपलब्ध करा सकते हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर अपनी विरासत के संरक्षण हेतु आगे आएं और ज्ञान भारतम् मिशन में सहयोग करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!