September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
AccidentBalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

गागर नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद,,,परिजनों में शोक का लहर…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी पुल से लगभग 50 मीटर नीचे स्थित हुक्का दह में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव घटना के लगभग 47 घंटे बाद सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया है। युवक के शव मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

       जानकारी के अनुसार बरियों उरांवपारा निवासी फुलसाय लकड़ा (22 वर्ष), पिता सुरेंद्र लकड़ा, शनिवार को ग्राम डकवा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ गागर नदी में नहाने पहुंचा। बताया जाता है कि लगभग 10 युवक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान फुलसाय नदी के गहरे हिस्से में चला गया और अचानक डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण उसे नहीं बचाया जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तथा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। शनिवार और रविवार को लगातार खोज अभियान चलाया गया। नदी के विभिन्न हिस्सों में गोताखोरों द्वारा तलाश की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। प्रशासन ने भी अभियान की लगातार निगरानी की।

         सोमवार सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने हुक्का दह क्षेत्र में पानी के ऊपर एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान फुलसाय लकड़ा के रूप में की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

       पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी युवक की असमय मृत्यु से शोक की लहर व्याप्त है।

          घटना के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित कई लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से नदी एवं गहरे जलाशयों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!