September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

एनएच-343 में मानकों के विपरीत हो रहे पेंच रिपेयरिंग कार्य के विरोध में 5 जून को धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज तिवारी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 में राजपुर नगर क्षेत्र में किए जा रहे पेंच रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही थाना प्रभारी राजपुर को भी प्रस्तावित आंदोलन की सूचना दी गई है।

        ज्ञापन में कहा गया है कि एनएच-343 की स्थिति पिछले लगभग दो वर्षों से अत्यंत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों तथा राहगीरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नव निर्माण का कार्य अक्टूबर माह से प्रारंभ होने के बावजूद ठेकेदार की धीमी कार्यप्रणाली के कारण अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।

        वर्तमान में बरसात पूर्व कराए जा रहे पेंच रिपेयरिंग कार्य को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि यह कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप न होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। इसको लेकर आम जनता में प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के प्रति असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

         नीरज तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि पेंच रिपेयरिंग कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो जनहित में दिनांक 5 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजपुर के नवकी मोड़ पर धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!