June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurEducationjashpurJoblifestylepatthalganvpolitics

लक्ष्य शिक्षण संस्थान से पुनः 10 बच्चों ने अग्नि वीर परीक्षा में मारी बाजी,शंकरगढ़ में जश्न का माहौल

राजपुर/शंकरगढ़। बचवार स्थित लक्ष्य शिक्षण संस्थान से एक बार पुनः 10 छात्रों ने अग्नि वीर में परीक्षा में बाजी मारी है। अग्नि वीर भारती सेना का रिजल्ट जारी होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार शंकरगढ़ में थल सेना, जल सेना, वायु सेना,तीनों सेना की निशुल्क तैयारी करने वाले छात्र,नगर वासी, मीडिया के साथी एवं शंकरगढ़ थाना उप निरीक्षक बसंत कुमार एक्का एवं लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बालक हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरगढ़ के ग्राउंड में की जमकर की आतिशबाजी और सभी बच्चों के साथ उत्साह मनाया।

छत्तीसगढ़ में यह पहली ऐसी शिक्षण संस्थान है जहां निशुल्क बच्चों को भारतीय सेना की तैयारी कराई जाती है इस वर्ष रिजल्ट जारी होते ही इस संस्थान से 10 छात्रों का भारतीय सेना में चयन हुआ है यह सभी बच्चे लिखित परीक्षा फिजिकल परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर फाइनल सेना में जगह बना ली है। इस वर्ष पिंकू पैकरा, देवनंदन पन्ना, छटूराम, रंजीत क्रिकेटटा मिथिलेश पैकरा विकास खलखो नरेंद्र यादव खेलसाय हिमांशु तिर्की का चयन हुआ है। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई लक्ष्य शिक्षण संस्थान से 10 बच्चों ने एक साथ सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया।देखते ही देखते लक्ष्य शिक्षण संस्थान में सफल छात्र छात्रों के अभिभावक एवं नगर वासी बधाई देने पहुंचने लगे। बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में थाना शंकरगढ़ उप निरीक्षक बसंत कुमार एक्का एवं थाना के समस्त स्टाफ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे जहां पर माता सरस्वती का पूजन अर्चन पश्चात ग्राउंड में बच्चों ने भव्य आतिशबाजी और जमकर होली खेली। शंकरगढ़ थाना प्रभारी बसंत कुमार एक्का ने सभी सफल छात्रों को मुंह मीठा कराया तथा लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह की प्रशिक्षण देकर जहां रहना, खाना, तथा पढ़ना और फिजिकल की तैयारी सब निशुल्क देकर अपने इन गरीब बच्चों का जीवन सवार दिया। लगातार इस क्षेत्र से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों ने बेहतर सफलता प्राप्त की है यह आपकी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ-साथ पढ़ाने की बेहतर शैली को दर्शाता है। पूरे छत्तीसगढ़ में यह एक ऐसी संस्था है जो इस तरह से वनांचल क्षेत्र में युवाओं को जागरुक कर देश सेवा के लिए तैयार करया है यह सफलता आपके दृढ़ निश्चय और बच्चों के कठिन परिश्रम से मिली है।

शिक्षक सुदर्शन यादव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वास्तव में आज हमारे बीच अपने प्रदेश के साथ-साथ दूसरे प्रदेश झारखंड से भी युवा इस प्रशिक्षण में भाग लिए हुए हैं और बेहतर कर रहे हैं। दूर-दूराज से बच्चे इस शिक्षण संस्थान में पहुंचकर भारतीय सेना के अंग बन रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है इन्होंने हमारी इस नि:शुल्क प्रशिक्षण को बड़ी प्रमुखता से दिखाई जिसके कारण अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ लेकर आज भारतीय सेना के अंग बन रहे हैं।

      इस अवसर पर शंकरगढ़ थाना उप निरीक्षक बसंत कुमार एक्का एवं उनके समस्त स्टाफ सिलेस्टीन कुजूर, सुदर्शन यादव रविंद्र गुप्ता, संदीप कश्यप, नीरज अग्रवाल,, दीपक तिग्गा नितिन तिर्की विकास कुमार यादव अमरदीप प्रताप मनीष तिर्की एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!