September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestylepatthalganvpoliticsSurguja

आईटीआई में प्रवेश हेतु 29 मई से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया,फिटर, मैकेनिक डीजल, विद्युतकार एवं कोपा व्यवसाय में रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश

बलरामपुर संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में व्यवसाय फिटर, मैकेनिक डीजल, विद्युतकार एवं कोपा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक वेबसाइट cgiti.admission.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश, नियम एवं विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!