June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpoliticsSurguja

बरियों में NH 343 सड़क निर्माण में धूल और अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

बरियों (बलरामपुर): राष्ट्रीय राजमार्ग 343 (NH 343) के निर्माण कार्य में कछुआ गति से चल रहे काम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली अत्यधिक धूल और अधर में लटके काम से परेशान होकर आज ग्रामीणों ने कार्यालय उप-तहसील बरियों पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

धूल के गुबार से जीना मुहाल, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा :-

​सौपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि NH 343 के अंतर्गत बरियों में सड़क निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी (कछुआ) गति से किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए मिट्टी और मुरुम तो खोदकर डाल दी गई है, लेकिन समय पर पानी का छिड़काव (वाटरिंग) नहीं किया जा रहा है। ​इसके कारण पूरे क्षेत्र में चौबीसों घंटे धूल का गुबार उड़ा करता है। हवा और वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली इस अत्यधिक धूल के कारण ​स्थानीय निवासियों और राहगीरों का सांस लेना दूभर हो गया है। ​बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ​सड़क किनारे स्थित दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मकानों के भीतर धूल की मोटी परतें जम रही हैं।

​ग्रामीणों का कहना है कि लगातार उड़ने वाली धूल के कारण दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। सड़क को खोदकर छोड़ देने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ठेकेदार की इस तानाशाही और मनमानी कार्यशैली को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

​सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी से मांग की है कि ​निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। ​जब तक निर्माण कार्य चल रहा है, तब तक उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए दिन में नियमित रूप से पर्याप्त पानी का छिड़काव (वाटरिंग) सुनिश्चित किया जाए।

    ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जनहित में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो 27 मई को सांकेतिक चक्काजाम करने के लिए विवश होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!