September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessjashpurlifestylepatthalganvpoliticsSurguja

परसागुड़ी में नेशनल हाईवे पर उड़ती धूल से राहत; पानी का छिड़काव शुरू

राजपुर। स्थानीय क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) के निर्माण और चौड़ीकरण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से परेशान राहगीरों और ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा परसागुड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईवे के हिस्सों पर पानी का छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया है।

       पिछले काफी समय से इस मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने और निर्माण कार्य के चलते अत्यधिक धूल उड़ रही थी। इससे न केवल दोपहिया वाहन चालकों को सामने देखने में परेशानी (विजिबिलिटी की समस्या) हो रही थी, बल्कि आस-पास के दुकानदारों और ग्रामीणों का जीना भी दूभर हो गया था। लगातार उड़ती धूल के कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था और लोगों में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी पैदा हो रहा था। जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, अब मार्ग पर नियमित अंतराल में पानी के बड़े टैंकरों (वाटर ब्राउजर) के जरिए छिड़काव किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता :-

प्रशासन और निर्माण कंपनी के इस कदम का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित रूप से पूरे दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव किया जाए, तो जब तक पक्की सड़क नहीं बन जाती, तब तक प्रदूषण और धूल जनित दिक्कतों से काफी हद तक बचाव रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!