July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क दुर्घटना में घायल को मिला पीएम-राहत योजना का लाभ,मिल रही त्वरित उपचार सुविधा,,,जिले में प्रथम प्रकरण का पंजीयन कर किया गया उपचार…

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत (पीएम-राहत रोड एक्ससीडेंट विक्टिम होस्पिटलिजेसन एन्ड एसुरेड ट्रीटमेंट योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पी एम राहत के अन्तर्गत जिले में प्रथम प्रकरण का पंजीयन एवं उपचार किया गया।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक का पीएम-राहत योजना के तहत उपचार किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के ग्राम पिपराही निवासी श्री हेमंत मिंज, पिता श्री राजेश मिंज, उम्र 26 वर्ष अपने दोपहिया वाहन से गणेशमोड़ की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात दोपहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उन्हें सिर में चोट आई। दुर्घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें पीएम-राहत योजना के अंतर्गत पंजीबद्ध कर उपचार प्रारंभ किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायल मरीज से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए मरीज का उपचार पीएम-राहत योजना के प्रावधानों के तहत प्राथमिकता के साथ करने को कहा और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पीएम-राहत योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार की सुविधा :-

      उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात अधिकतम 7 दिनों तक या 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनके उपचार में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को कम करना है।
        जिला चिकित्सालय बलरामपुर में घायल मरीज का पंजीयन आयुष्मान भारत योजना के टी.एम.एस. पोर्टल में किया गया है तथा चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना के सभी घायलों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!