September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

घरेलु विवाद में पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट,,,आरोपी अपने पत्नी के चरित्र पर करता था शंका…

शंकरगढ़। पत्नी की चरित्र शंका पर पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद पत्नी के घर पर नहीं मिलने पर अपने पिता से पत्नी को छिपाने की बात कह कर लकड़ी के डंडे से पिटाई करने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

      पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी सकुल राम चेरवा पिता करमा राम जाति चेरवा उम्र 25 वर्ष साकिन कोठली (लेआटोली) थाना शंकरगढ द्वारा दिनांक 22.02.202 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांकं 21.02.2026 के रात्रि करीब 8:00 बजे यह अपने घर में बैठा था तभी चचेरा भाई बीरकवंर चेरवा इसके घर आया और’ दरवाजा खोलवाया।जब वह दरवाज खोलकर बाहर निकला तो बीरकुवंर बोला कि मेरी पत्ली आपके घर आई है, तब उसने बोला कि मेरे घर नही आईं हैं तो बीरकुवंर बोला कि मैं अपने पिता को मार कर खत्म कर दिया हूँ।जब उसने बीरकुंवर के घर जाकर देखा तो बीरकुवंर के पिता घर के ढाबा में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर, दाहिना कान में, दाहिना घुटना के पास चोट लगा था और वह बेहोश पडा था जिसे ईलाज के लिये शंकरगढ अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीरकुवंर अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर शंका करते हये दिनांक 21.022026 के शाम को पत्नी के साथ मारपीट किया था जिस्ले बाद उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर से बस्ती तरफ चली गयी थी उसी दौरान शाम करीब 7:45 वजे बीरकुंवर घर आया और अपनी पत्नी के घर में नहीं होने से अपने पिता हवल चेरवा से पुछताछ किया और कहा कि तुम्ही मेरी पत्नी को छिपा रहे हो बोलकर लकड़ी के डंडे से मारपीट किया है जिससे हवल चेरवा के सिर, दाहिना कान, के पास गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गया।

        प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी बीरकूंवर चेरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ पर उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी बीरकुवंर चेरवा पिता हवल चेरवा जाति चेरवा उम्र 30 साल निवासी कोठली (लेफुआटोली) के विरुद्ध धारा – 103(1) बीएनएस कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!