September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पार्षदों ने नगर अध्यक्ष पर शहर के विकास कार्यों में अवरुद्ध करने का लगाया आरोप,,,जनता से माफी माँगने व इस्तीफा देने की कही बात…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के पार्षदों ने प्रेस वार्ता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह पर नगर के विकास कार्यों में अवरुद्ध उत्पन करने के लिए लगातार मिथ्या शिकायत कलेक्टर बलरामपुर के समझ करने का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह के द्वारा नगर के लोक हित के लिए किसी भी प्रकार की कार्य योजना नहीं हैं बल्कि वो लगातार दलालों के झांसे में आकर नगर पंचायत के कार्यों के साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों पर दवाब बनाने के लिए उनके खिलाफ भी मिथ्या शिकायत कर रहें हैं। एक तरफ तो नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ट्रिपल इंजन सरकार का ढोल पीटते हुए विधायक सांसदों के साथ मंच साझा करते हुए जनता को अपने भ्रम जाल में फसाते हुए नगर विकास कार्य के दावे करते नजर आते हैं, जबकि वर्तमान परिषद गठन हुए नौ माह बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से स्वीकृति के नाम पर निकाय को कुछ भी प्राप्त नहीं हो पाया हैं। वहीं इसी विधानसभा के कुसमी नगर पंचायत में डबल इंजन के विरुद्ध निर्वाचित अध्यक्ष होने के बावजूद भी लगातार कुसमी निकाय में निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल रही हैं। अध्यक्ष धरम सिंह के द्वारा मंगल भवन निर्माण स्ट्रीट लाइट सीएमओ के ऊपर डीजल चोरी जैसे आरोपों पर शिकायत के छह माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे ये स्पष्ट हैं कि नगर पंचायत अध्यक्ष स्वयं से निर्णय न लेकर दलालों के झांसे में आते हुए मिथ्या शिकायत करने में व्यवस्त हैं, जिसके कारण नगर का लोकहित कार्यों के साथ ही विकास कार्य रुक सा गया हैं।पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह को अपनी इस करतूत के लिए जनता से माफ़ी मांगने के साथ ही नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देने की बात कही है। प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद प्रभात रंजन त्रिपाठी विशवास कुमार गुप्ता नेहा चौबे सहित गणमान्य नागरिक राजेंद्र सिंह कौशल चौब उपस्थिति थे।

       इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने कहा कि नगर में किसी भी विकास कार्यों को रोका नही गया है जो ऐसा बोल रहे हैं वो शहर में जाकर काम देख सकते हैं।उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ मिथ्या शिकायत करने का आरोपो के जवाब में कहा कि मैने जो काम नहीं हुआ है उस संबंध में शिकायत किया है और अभी तक कोई जाँच प्रतिवेदन मुझे मिला नहीं है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!