September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

सामरी विधायक के प्रयास से कुसमी नगर पंचायत को लाखों रुपये मिली सौगात

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के प्रयासों से नगर पंचायत कुसमी के विकास को नई गति मिली है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 208.74 लाख रुपये की विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही नगर पंचायत में नागरिकों के मनोरंजन एवं सुविधा हेतु 26.30 लाख रुपये की लागत से चौपाटी निर्माण की भी स्वीकृति विधायक के प्रयासों से मिली है।

इसके तहत नगर में मूलभूत सुविधाओं, सीसी रोड, नाली- पुलिया निर्माण एवं चौपाटी निर्माण जैसे विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास कार्यों का निर्माण होगा। इस सौगात के लिए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि नगर पंचायत कुसमी की जनता की सुविधा एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। नगरवासियों की सुविधा एवं नगर के विकास को गति देने के लिए लाखों रुपये की स्वीकृति मिली है। हाल ही में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग व मनोरंजन को देखते हुए नगर में चौपाटी निर्माण की स्थापना भी की गई जो डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं विकास नीति को दर्शाती है। आज नगर पंचायत को मिली इस सौगात से नगर के विकास एवं जनता को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सुगम सड़क, नाली निर्माण से पानी जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इन विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी वहीं नगर की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है। निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से नगर एवं सामरी विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!