September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशियों की तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोपी इब्राहिम सिद्दीकी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले की डिंडो पुलिस चौकी (थाना त्रिकुण्डा) ने पशु तस्करी के मामले में डेढ़ महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी इब्राहिम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

बसंतपुर निवासी प्रार्थी आशुतोष कुमार गुप्ता ने चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई 2026 को ग्राम वीरेंद्र नगर स्थित क्रेशर के पास अवैध रूप से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां 30 नग गाय, बैल और बछिया को रस्सियों से बांधकर रखा गया था। ग्रामीणों को आता देख तीन तस्कर भागने लगे, जिनमें से एक को मौके पर पकड़ा गया था। उसने अपनी पहचान ग्राम वीरेंद्र नगर निवासी इब्राहिम उर्फ डाबर के रूप में बताई थी, लेकिन वह भी चकमा देकर फरार हो गया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी इब्राहिम सिद्दीकी (पिता स्वर्गीय अयनूल सिद्दीकी, निवासी बीरेन्द्रनगर) लगातार फरार चल रहा था। 31 अगस्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सउनि रामलगन सिंह, आरक्षक नंदलाल गोस्वामी, आरक्षक भीम कुमार तिर्की और आरक्षक शिवभजन पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!