September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चाचा-चाची पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ में चाचा-चाची के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ठाकुर प्रसाद गोंड और आरोपी शिवा गोंड (उम्र 28 वर्ष) आपस में चाचा-भतीजा हैं। करीब एक सप्ताह पहले आरोपी शिवा अपने पिता (बसंत गोंड) के साथ मारपीट कर रहा था, जिसे ठाकुर प्रसाद ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। इसी बात को लेकर आरोपी अपने चाचा से रंजिश रखने लगा था।

घटना के दिन आरोपी शिवा गोंड रंजिश के चलते चाचा ठाकुर प्रसाद के घर में जबरन घुस गया और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। आरोपी ने पहले अपनी चाची पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद जब चाचा ठाकुर प्रसाद सामने आए, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड व चाकू से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में ठाकुर प्रसाद के पीठ, बायां पैर, जांघ व घुटने पर और उनकी पत्नी के हाथ व पीठ पर गंभीर चोटें आई।

पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा गोंड को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चाकू विधिवत जप्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!