November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

यादव महासभा की बैठक,,,रेजांगला कलश यात्रा व सामाजिक विषयों पर कार्ययोजना…

अंबिकापुर/राजपुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय सह संयोजक एवं राजपुर निवासी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में अंबिकापुर स्थित महेश्वर गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

       बैठक में सरगुजा संभाग भर से आए पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। प्रमुख रूप से रेजांगला कलश यात्रा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, मांगलिक कार्यक्रमों में सादगी, तथा नशामुक्त समाज के लिए अभियान जैसे विषयों पर जोर दिया गया। साथ ही रेजांगला कलश यात्रा में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए इन सभी विषयों को व्यवहारिक रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया।

      बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष देवधारी यादव, राजकुमार यादव, डॉ लालचंद यादव संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, सरगुजा जिलाध्यक्ष श्रवण यादव, जशपुर से बालगोविंद यादव, सूरजपुर से मोती यादव, कोरिया से सुशील यादव एवं श्यामधारी यादव शामिल रहे।

        इसके अतिरिक्त बैठक में धनीराम यादव, सत्यनारायण यादव, बोधप्रसाद यादव, मोहन यादव, लालचंद यादव, सुदामा यादव, कमलाप्रसाद यादव, राधेश्याम यादव, राजकिशोर यादव, कमलेश यादव, पितांबर यादव, अर्जुन यादव, सागर यादव, सुखलाल यादव, गमेश यादव, हरिशंकर यादव, संतोष यादव, रामप्यारे यादव, मनीराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने और लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!