September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी विधायक ने कलेक्टर एवं एसपी के साथ बलरामपुर जिले के तातापानी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

बलरामपुर। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। महोत्सव की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

    महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल एवं वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी सहित रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी अभिषेक गुप्ता मेला स्थल पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला परिसर, तपेश्वर महादेव मंदिर, सामूहिक विवाह स्थल, लगाए जा रहे विभागीय स्टॉल, मुख्य मंच एवं बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।तातापानी महोत्सव के अंतर्गत 14 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह समारोह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान इस वर्ष मेला स्थल एवं आरागाही हवाई पट्टी में पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ आमंत्रित कलाकारों द्वारा विविध एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!