September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

युवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ट्रक की टक्कर से स्कुटी सवार महिला की हुई दर्दनाक मौत,,, सर के उड़े चिथड़े…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में माँ महामाया मंदिर गेट के सामने बड़ी घटना घट गई।ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पुत्री बाल बाल बच गई।


घटना रविवार की है राजपुर में सफ्ताहिक बाजार होने और दीपावली का त्यौहार होने की वजह से मुख्य सड़क पर काफी भीड़ थी।इसी दौरान दोपहर लगभग 1:40 बजे बुढाबग़ीचा पनिकापारा निवासी 65 वर्षीय उलासो कुजूर पति स्व मनोहर कुजुर अपने पुत्री 40 वर्षीय अंजना कुजुर पति अभियानुस कुजुर के साथ स्कुटी में सवार होकर ग्राम चरगढ़ अंजुलुस कुजुर के यहाँ जा रहे थे।जैसे ही वे महामाया मंदिर गेट के पास पहुँचे पीछे से आ रही ट्रक ने उसे पीछे की ओर से ठोकर मार दी।ट्रक की टक्कर से स्कुटी चला रही अंजना कुजुर ट्रक से दूर छिटक कर गिर गई परंतु अंजना कुजुर की माँ उलासो ट्रक के पीछे पहिये में आ गिरी और ट्रक का पिछला पहिया उलासो के सर के ऊपर चढ़ गया जिससे सिर का चिथड़ा उड़ गया।ट्रक का पहिया सर में चढ़ने से उलसो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।घटना पश्चात ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा तफरी मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल महिला को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भर्ती कराया है।इधर घटना के बाद फरार ट्रक को रोकने पुलिस तत्काल चारो ओर नाकाबंदी कर दी जिसके पश्चात घटना कारित ट्रक को चांची बेरियर के पास पकड़ लिया गया।


विदित हो कि रविवार सफ्ताहिक बाजार होने के कारण मुख्य सड़क पर काफी भीड़ भाड़ रहती है ऐसे में कही न कही यातायात सुगम बनाने एवं दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस की निगरानी बहुत जरूरी है यही नही मुख्य सड़क पर कई बैक भी है जहाँ हमेशा ग्रामीणों की भीड़ रहती है यदि इन जगहों पर समय रहते कदम नही उठाया गया तो इन जगहों पर भी कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!