September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगित

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 (NH 343) के बदहाल सड़क और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर राजपुर अधिवक्ता संघ द्वारा आज आहूत चक्काजाम आंदोलन को प्रशासन की त्वरित पहल और समझाइश के बाद स्थगित कर दिया गया।

NH 343 की बदहाल स्थिति और अधूरे निर्माण को लेकर अधिवक्ता संघ ने आज सड़क पर उतरकर चक्काजाम करने का ऐलान किया था। आंदोलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल हरकत में आए। राजपुर एसडीएम तथा एसडीओपी (कुसमी) और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से संवाद स्थापित किया।

​प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा तत्काल कार्यस्थल पर गिट्टी गिराने के साथ जेसीबी मशीनें लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। कार्य को धरातल पर प्रारंभ होते देख तथा एसडीएम व एसडीओपी द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद अधिवक्ता संघ ने धरना-प्रदर्शन न करने का निर्णय लिया। अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत के बाद अधिवक्ताओं ने बिना किसी गतिरोध के अपना आंदोलन समाप्त कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारू रहा।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल सुनील सिंह उमेश झा ओमप्रकाश गुप्ता राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान एसडीओपी कुसमी अलेक्सयूस टोप्पो थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ठेकेदार विजय सिंह सहित अन्य अधिवक्ता एवँ स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!