July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी विधायक की तत्परता से 22 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते बचाया,,सभी मवेशियों को रक्षा गौ सेवा आश्रम में किया गया शिफ्ट,,,पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ की कार्यवाही…

बलरामपुर/राजपुर। जिले के पस्ता में गौ तस्करों से 22 नग मवेशियों को बचाया गया, सभी मवेशियों को बलरामपुर के बासेन स्थित रक्षा गौ सेवा आश्रम पहुंचाया गया।

    शासन प्रशासन के कड़ाई के बावजूद भी गौ तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है गौ तस्कर नए-नए तरीकों से तस्करी करने का काम अभी भी कर रहे हैं। बीती रात भी तस्करों ने नया तरीका अपनाते हुए 22 मवेशियों को छत्तीसगढ़ से झारखंड के बूचड़खाने ले जाने का काम कर रहे थे जिसे तत्परता से पकड़ा गया। घटना 25 सितंबर दिन गुरुवार की रात लगभग 10 बजे की है।जब सामरी विधायक श्रीमती उद्भेश्वरी पैकरा अपने बलरामपुर जिले के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर लौट रही थी तभी रास्ते मे पस्ता थाना के समीप रास्ते मे कुछ लोगों द्वारा लगभग 22  मवेशियों को लेकर जाते देखा। उन्होंने जब मवेशियों को ले जा रहे लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वे मवेशियों को रामानुजगंज लेकर जा रहे हैं।परंतु शंका होने पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेशरी पैकरा ने पस्ता पुलिस को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवँ रक्षा गौ सेवा आश्रम के संचालक को उक्त मवेशियों को गौ सेवा आश्रम में ले जाने के निर्देश दिए। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेशरी पैकरा के निर्देश पर तत्काल पुलिस प्रशासन एवं रक्षा गौ सेवा आश्रम के रेस्क्यू वाहन एवँ उनकी टीम मौके पर पहुंची और 22 नग मवेशियों को तस्करी से बचाते हुए सभी मवेशियों को रक्षा गौ सेवा आश्रम लाकर सिफ्ट किया गया।

      इस मामले में पस्ता पुलिस ने चार लोग नंदू कुमार पिता दशरथ राम 27 वर्ष कनकपुर रामप्रसाद पिता रतन 37 वर्ष कनकपुर छोटू राम पिता विनोद राम 25 वर्ष कनकपुर एवँ बुधेश्वर पिता मंगल सिंह 45 वर्ष लूरगी थाना रामानुजगंज के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!