September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एक दिन एक घंटा एक साथ बाजार परिसर में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सामूहिक श्रमदान,,,कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल,श्रमदान कर आमजनो को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित…

बलरामपुर। स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने शासन-प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत एक दिन-एक घंटा-एक साथ थीम पर आज जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित बाजार परिसर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत सामूहिक श्रमदान किया गया जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर श्रमदान किया और आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर आर एस लाल, अभिषेक सहित उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

      इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता हर नागरिक का दायित्व है। इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से हर कार्य आसानी से संभव है। हम सभी प्रतिदिन थोड़ी देर भी सफाई के लिए निकालें तो पूरा जिला स्वच्छ और साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर एक दिन, एक घंटा, एक साथ-सफाई के लिए समय देंगे, तभी स्वच्छ जिला, राज्य, देश बनेगा। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति भी होती है। मंत्री श्री नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास को सफल बनाने जिले के आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक श्रमदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों, स्वच्छाग्राही दीदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बाजार परिसर में सफाई कार्य किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!