August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

DEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

विधायक के प्रयास से सामरी विधानसभा को मिला तीन छात्रावास,,,कृषि मंत्री ने किया भूमि पुजन…

राजपुर। सामरी विधानसभा के राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी के लिए पोस्ट मैट्रिक बालक बालिका छात्रावास के लिए राजपुर के रेस्ट हाउस में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने करोड़ो रुपये की लागत से निर्माण होने वाले छात्रावासों का भूमि पूजन किया।

           कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सामरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक के प्रयास से 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास बिल्डिंग बनाने के स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आज से तीनों जगहों पर छात्रावास निर्माण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब बालक बालिकाओं को छात्रावास में अच्छी सुविधा मिल पाएगी जिससे वह अच्छे तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास देने का काम किया है। किसानों का धान ₹3100 में सरकार खरीद रही है छत्तीसगढ़ में 25 लाख किसान पंजीकृत हैं और सरकार किसानों से चालीस हजार करोड रुपए की धान खरीदी की गई है। महिलाओं को महतारी बंदन योजना के तहत 8400 करोड़ दिया जा रहा है जिससे वे अपनी छोटी-मोटी जरूरत को पूरे करने में सक्षम हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार हर टोला मोहल्ला पारा में जहाँ बिजली नही पहुंचा था वहाँ सर्वे कराकर योजना बना कर कार्य कर रही है। पूरे देश में प्रधानमंत्री जी ने 100 जिलों का सर्वे कराकर अकांशी जिला घोषित किया जिसमें हमारा बलरामपुर जिला का चयन हुआ है। भाजपा की सरकार एकलव्य विद्यालय खोलने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है इस कड़ी में एकलव्य विद्यालय के लिए भारत सरकार से हमें 21 भवन निर्माण के लिए करीब 1000 करोड़ का राशि हमें प्राप्त हुआ। पूरे प्रदेश के हर जिले में छात्रावास बनाने का प्रयास किया जा रहा है।जिले में लगभग 20 करोड़ की लागत से प्रयास स्कूल खोलने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि सामरी विधानसभा के तीनों विकासखंड में बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास का भवन भूमि पूजन किया जा रहा है अब पढ़ने वाले छात्रों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले के लिए एक साथ 8 छात्रावास की स्वीकृति मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुल पुलिया सहित सड़को की स्वीकृति मिली है।बरसात खत्म होने के साथ ही सभी कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

        एसडीओ ट्राइबल के जानकारी देते हुए बताया कि बलरामपुर के आठ आश्रम छात्रावास का स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें 15 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि मिला है। सामरी विधानसभा में तीन छात्रावासों के लिए 5 करोड़ 73 लाख रुपये का भूमि पूजन किया जा रहा कुल 15 करोड़ 53 लाख का भूमि पूजन करना है।

         कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव जितेंद्र जायसवाल एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तथा अधिकारी कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!