September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मानवता की मिसाल पेश कर रहा है ट्रैफिक जवान कुमार सानू,,,रक्तदान कर बचाई जान…

बलरामपुर। जिले के यातायात में पदस्थ कुमार सानू मानवता की मिसाल पेश की है। कुमार सानू के द्वारा एक पीड़ित परिवार को रक्तदान कर पीड़ित की जान बचाई है। ट्रैफिक में पदस्थ आरक्षक लोगों की सेवा करने के साथ-साथ सड़क हादसे में लोगों को राहत पहुंचाना वही जरूरतमंद लोगों की मदद करना आरक्षक के द्वारा लगातार किया जा रहा है। आरक्षक की मानवता देख विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय लोगों ने भी जमकर इसकी सराहना की है।

        मूलत कोरबा जिले के रहने वाला कुमार सानू वर्ष 2009 से बलरामपुर जिले में आरक्षक पद पर पदस्थ होकर लगातार अपनी सेवा दे रहा है। विभिन्न थाना चौकी क्षेत्र में रहने के साथ-साथ यातायात विभाग में वर्ष 2022 से लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। यातायात जागरूकता यातायात नियमों के पालन सहित आम जनता के साथ कुशल व्यवहार उनकी जमकर सराहना कर रही है।

          कुमार सानू ने रक्तदान करने के बाद बताया कि वह अब तक 10 बार रक्तदान कर चुके हैं और उन्हें रक्तदान करने में लोगों की मदद करने में अच्छा लगता है इसलिए वह लगातार रक्तदान करते रहते हैं। वहीं उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर उनकी जान बचाए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है रक्तदान करने से खुद के शरीर को इसका ज्यादा लाभ मिलता है इसलिए हम सभी को रक्तदान करना चाहिए।

      यातायात विभाग में पदस्थ कुमार सानू के मित्र अमित मिंज बताया कि वह लगातार मानव सेवा में लगे रहते हैं और अब तक मैं उनको रक्तदान करने के लिए खुद से पांच बार अस्पताल ले गया हूं और उन्होंने हंसी-हंसी रक्तदान किया है। और हमेशा सेवा करते रहते हैं। अमित मैंने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है सेवा करने से दिल को सुकून मिलता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!