September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नशेड़ी शिक्षक ने स्वास्थ्य केंद्र में किया हाई वोल्टेज ड्रामा,,,बीएमओ के शिकायत पर पुलिस ने की कार्यवाही…

शंकरगढ़। नशे के हालत में इलाज हेतु लाए शिक्षक ने शकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया हाई वोल्टेज ड्रामा। बीएमओ के शिकायत के बाद शंकरगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिक्षक को जेल निरुद्ध किया है।

      जानकारी के अनुसार विगत पंद्रह अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में नशे के हालत में शिक्षक प्रमोद एक्का को भर्ती कराया गया। शिक्षक इतना नशे में चूर था कि उसने स्वास्थ्य केंद्र में ही उपद्रव मचाने लगा। नशे में चूर शिक्षक ने शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई वोल्टेज ड्रामा करते नजर आया।

     प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में संलिप्त प्रमोद एक्का का इलाज कराने उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे जहां उसका परीक्षण कर रहें बीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर गाली गलौज करते हुए स्वास्थ्य विभाग के उपकरण को फेकने लगा जिसे देखते हुए उपस्थितजनों एवं परिजनों ने शिक्षक को नियंत्रित करने के लिए हाथ पैर बांधकर सभी को सुरक्षित रखने का प्रयास किया। वहीं घटना में बाद बीएमओ के रिपोर्ट पर शंकरगढ़ थाना में अपराध दर्ज करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अपराध दर्ज करते हुए शिक्षक को न्यायालय में पेश कर जेल निरुद्ध किया गया हैं। वहीं घटना के संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि प्रार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ के रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए शिक्षक के कृत्य एवं कार्यवाही से सम्बंधित विभाग प्रमुख्य को भी अवगत कराया गया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!