September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निहारिका नाग को दी बधाई,,,राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर किया जिले के नाम रौशन…

बलरामपुर। जिले की प्रतिभाशाली छात्रा निहारिका नाग ने राष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीत कर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नाम गौरवान्वित किया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्रा ने मिट्टी कला में अपनी अनूठी दक्षता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


     कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आज निहारिका नाग से सौजन्य भेंटकर सम्मानित किया और उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कलेक्टर ने निहारिका की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि जिले के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने निहारिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को भी बधाई दी। गौरतलब है कि निहारिका नाग ने अपनी सूक्ष्म कलात्मकता, रचनात्मकता और पारंपरिक मिट्टी कला में हमेशा से ही मेहनती, जिज्ञासु और कला के प्रति समर्पित रही हैं और राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक पाना उनके कठिन परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!