September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदल गई शोभित बेक की जिंदगी,,,परिवार के लिए पक्का घर बना खुशियों का आधार…

बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) निम्नवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। योजना ने जिले के जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम पंचायत चंदौरा निवासी शोभित बेक को नई जिंदगी और नई पहचान दी है। कृषि व मजदूरी कर अपना आजीविका चलाने वाले श्री शोभित बेक पहले मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार के साथ रहते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक सपना ही था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया। वर्ष 2024-25 में योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृत राशि उन्हें प्राप्त हुई। इसके सहयोग से उन्होंने अपने परिवार के लिए मजबूत और सुरक्षित पक्का घर बनाया। निर्माण कार्य में महात्मा गांधी नरेगा से भी मजदूरी की राशि मिली, जिससे उन्हें अतिरिक्त सहारा मिला। श्री शोभित बेक का परिवार अब सुरक्षित जीवन जी रहा है। वे भावुक होकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरा जीवन बदल गया है । अब हमें न बारिश की चिंता है और न ही किसी असुरक्षा का डर।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिला आवास हमारी खुशियों का आधार बन गया है। योजना न केवल श्री शोभित बेक जैसे जरूरतमंदों के जीवन में खुशियाँ ला रही है, बल्कि जिले के हजारों परिवारों के सपनों को भी साकार कर रही है। जहां कभी ग्रामीण कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों से जूझते थे, वहीं अब पक्के घर मिलने से उन्हें सुरक्षित जीवन यापन करने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!