August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

हमें सभी बातों को भूलकर इस बार कमल खिलाना है,,,राम प्रताप सिंह…

शंकरगढ़। विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। 

    बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह ने कहा कि हमें सभी बातों से ऊपर उठकर इस विधानसभा में कमल खिलाना है। एक-दो दिन में टिकट फाइनल हो जाएगा जो भी योग्य प्रत्याशी होगा उसका नाम घोषणा किया जाएगा। हर आदमी को लगता है कि मैं सबसे श्रेष्ठ हूं लेकिन संगठन सभी प्रकार के सर्वे कराकर उसका नाम तय करता है इस बार राज्य में प्रत्याशी चयन करने के लिए कोई कमेटी नहीं बना है केंद्र में अमित शाह जी के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है वहीं से उनके सर्वे के अनुसार एवं राज्य संगठन का सर्वे और केंद्र सरकार के सर्वे के हिसाब से यह तीनों का एकरूपता के अनुसार टिकट दिया जा रहा है। हमें पार्टी की ओर से जो भी जवाबदारी मिली है उसके अलावा हमारा अपना बूथ है उसे मजबूत करना है तभी हम चुनाव जीतेंगे और राज्य में पुनः कमल खिलेगा।

   भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा पार्टी में एकजुटता होगा तभी हमारे अच्छे परिणाम मिलेंगे। मांग करना कोई बुराई नहीं है लेकिन उसके लिए आपको पार्टी के हित में अच्छी कार्य करना है संगठन को मजबूत बनाना है और राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा जो सर्वे के माध्यम से आपका नाम आएगा तभी पार्टी आपको टिकट देगी। पार्टी  के नीचे काम करना है संगठन के कार्य आप अपने बूथ को मजबूत करें पार्टी का कोई भी प्रदेश से लेकर जिला मंडल की बैठक कार्यकारिणी में रहते हुए बूथ में काम में लग जाए। वर्तमान विधायक के खिलाफ जो भी घोषणा पत्र में काम नहीं हुआ है या फिर आपके क्षेत्र के गांव में विधायक के द्वारा कोई भूमि पूजन या घोषणा किया गया है जो अब तक नहीं हुआ है उसके खिलाफ गांव स्तर पर इसकी चर्चा करें लोगों को बताएं और विधायक के खिलाफ आवाज उठाएं, साथ में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।

    राम लखन पैकरा ने कहा कि राजनीति भी समाज सेवा का सबसे बड़ा केंद्र है हम राजनीति के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने एवं उनकी समस्याओं को हल करने जैसा कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व के 15 वर्ष में हमने 17 रुपए किलो धान खरीद कर ₹1  किलो चावल देने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंतोदय योजना के तहत अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया। निशुल्क बिजली, निशुल्क स्वच्छ जल, स्वच्छता योजना के तहत हर घर शौचालय हर गरीब का पक्का मकान जैसे उन्होंने गरीबों के लिए कार्य किया। उनका मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास उसी पर कार्य कर रहे हैं।

    बैठक को सिद्धनाथ पैकरा,संजय सिंह,गौरी शंकर अग्रवाल, दिनेश पैकरा ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनिल तिवारी राजेश अग्रवाल शिव शंकर मरावी धर्मपाल जायसवाल,मुन्नालाल चौधरी आनंद जायसवाल सतीश सिंह भारत सिंह सिंह अनिल दुबे आशीष केसरी संजय जयसवाल सत्यनारायण गुप्ता जितेंद्र जायसवाल शुभम सोनी नीरज मिश्रा त्रिलोचन सिंह कमरुद्दीन अंसारी मथुरा प्रसाद विवेक जायसवाल प्रभु राम भगत सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!