May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटना

ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर ठग पकड़ाए,,,एनिडेस्क एप्प एयरटेल थैंक्स एप्प व टाटा कार्ड के जरिए देते थे वारदात को अंजाम…

राजपुर। ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने एनीडेस्क एप्लीकेशन एयरटेल थैंक्स एप्प टाटा कार्ड के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर निकालकर ठगी के वारदात को अंजाम देते थे।आरोपियों ने विभिन्न राज्यो  में घटना को अंजाम दे चुके हैं।

    पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिलराम तिग्गा पिता सोमारू तिग्गा उम्र 30 साल निवासी भेस्की चौकी बरियों ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.05.2023 को इसके मोबाईल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल नम्बर 8777419882 से फोन कर बोला की तुम्हारे क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन के लिए कॉल किया हूँ एसबीआई मेन ब्रांच से बोल रहा हॅू। जिसके बात चीत के दौरान बोला गया कि आपके क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबईल पर एक ओटीपी आयेगा तो उस ओटीपी को बताईयेगा तो आपका ऑनलाईन वेरिफिकेशन कम्पलिंट हो जायेगा और आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते है। उस व्यक्ति के झांसे में आकर मोबाईल नम्बर पर आई ओटीपी को बता दिया तथा उसके कहने पर अपने मोबाईल फोन पर एनी डेस्क एप्प को डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद दिलराम तिग्गा के खाते से 95322 /- रूपये एवं केडिट कार्ड से 19697 /- रूपये कुल 115019/- रूपये का ऑनलाईन ठगी हो गया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी मोबाईल 8777419882 के धारक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपुर व चौकी प्रभारी बरियों एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी के धरपकड़ हेतु लगायी गयी थी। जिस पर सायबर सेल की टेकनिकल टीम गहनता से टेकनिकल इनपुटो का उपयोग कर एवं टेकनिकल इनपुट से प्राप्त जानकारी से पता चला कि उक्त मोबाईल के धारक आरोपी सुमन मेहरा पिता राजेन्द्र मेहरा उम्र 19 वर्ष निवासी सरहेता थाना पाथरोल जिला देवघर झारखण्ड एवं जितेन्द्र दास पिता स्व. शिवनारायण दास जाति हरिजन उम्र 30 वर्ष निवासी बांसमाता थाना कुण्डा जिला देवघर झारखण्ड व अन्य की संयुक्त टीम इस प्रकार के वारदातो में एक्सपर्ट हैं उनकी संलिप्ता होना पाया गया। पुलिस ने गठित टीम द्वारा लगातार आरोपियों के झारखण्ड देवघर स्थित संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी किन्तु अपराधी शातिर थे जो जंगल में रहकर वारदात को अंजाम देते थे। एवं पुलिस की टीम के दाबिश के दौरान जंगल से फरार हो जाते थे। जिनके धरपकड़ हेतु मुखबीर भी तैनात किया गया था। दिनांक 26.09.2023 को मुखबीर से पता चला कि उपरोक्त आरोपीगण व उनके टीम एक नए वारदात को अंजाम देने के लिए झारखण्ड देवघर में दिखे है। जिस पर तत्काल टीम हरकत में आई और झारखण्ड दबिश देने के लिए रवाना हुई। दबिश में उपरोक्त दोनों आरोपीगण को थाना पथरोल व थाना कुण्डा जिला देवघर झारखण्ड क्षेत्र से पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त मोबाईल भी जप्त किया गया।उनसे जब कड़ाई से पुछताछ किया गया तो उन्होंने अपना जुर्म कबुल किया। आरोपियों को 27.09.2023 को गिरफ्तार कर जिला देवघर झारखण्ड से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड लेकर राजपुर लाया गया एवं न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी पश्चात् प्रार्थी से ठगी गयी रकम वापस की गयी। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल व नगदी 4500 रूपये बरामद किया गया है।

   इस कार्यवाही में उनि सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव, आरक्षक संजय जायसवाल, नरेन्द्र कश्यप, आकाश तिवारी, सुखलाल, रिंकु गप्ता, शैलेन्द्र तिवारी, शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!