September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

विद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसर

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक अवश्य कराएं पंजीयन,कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थी ले सकते हैं परीक्षा में हिस्सा

बलरामपुर। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) के राज्य समन्वयक विवेक पाठक द्वारा कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी तथा जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा की विवरणिका भेंट की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की रूपरेखा, उद्देश्य एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की।

श्री पाठक ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा चार चरणों में आयोजित होती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ इसरो, डीआरडीओ जैसी प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जाता है।

परीक्षा में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक राज्य से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 25 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय शिविर में सहभागिता के के लिए किया जाएगा।

राज्य स्तरीय शिविर में चयनित विद्यार्थियों में से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष दो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तरीय शिविर में सहभागिता का अवसर मिलेगा। इस प्रकार प्रत्येक राज्य से कुल 12 विद्यार्थी राष्ट्रीय शिविर में सहभागिता का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से परिचित कराना, देश के अग्रणी वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों से संवाद का अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा और ज्ञान का समग्र मूल्यांकन करना है। इससे जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि का विकास होगा।

इस अवसर पर विवेक पाठक ने ‘स्पेस ऑन व्हील’ कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से एक विशेष विज्ञान प्रदर्शनी वाहन विद्यालयों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी आधुनिक जानकारियां उपलब्ध कराता है। इस कार्यक्रम को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित करने की संभावनाओं, इसकी कार्ययोजना तैयार करने तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विज्ञान विषय के शिक्षकों को इसरो के वैज्ञानिकों से सीधे मार्गदर्शन दिलाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन कर परीक्षा में सहभागिता कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!