September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर/सामरी। बलरामपुर जिला अंतर्गत थाना सामरीपाठ की पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी झारखंड का रहने वाला है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून 2026 की है। प्रार्थी नागेश्वर यादव निवासी जोगीबांध ने सामरीपाठ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम करीब 5:30 बजे डुमरपाठ के पास तीन व्यक्ति 9 रास कृषक पशुओं गाय, बैल और बछड़ों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते अवैध रूप से महुआडांड़ झारखंड के बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे।

​ग्रामीणों को एकत्र होता देख एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दो आरोपियों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय सोनवानी और संजय कोरवा दोनों निवासी अमटाही के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि भागा हुआ आरोपी झारखंड के लातेहार जिले के ओरसापाठ का रहने वाला सद्दाम हुसैन सद्दाम मियाँ है और मवेशी उसी के थे।

​प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम (धारा 4, 6, 10) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (धारा 11(1)क) के तहत अपराध क्रमांक 18/2026 दर्ज किया।

​मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार दोनों सह आरोपियों संजय सोनवानी और संजय कोरवा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

​मामले के मुख्य आरोपी सद्दाम हुसैन पिता सफिक मियां, उम्र 33 वर्ष, निवासी ओरसापाठ, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार, झारखंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी ने 30 जुलाई 2026 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद सामरीपाठ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!