September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत में

बलरामपुर। सीमावर्ती राज्यों से ज्वलनशील पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सनावल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय डीजल तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद जाफर हुसैन (23 वर्ष) निवासी ग्राम बरवाही को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

​मामला 22 सितंबर 2025 का है, जब पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सागोबांध की ओर से एक बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जारकिनों में अवैध डीजल भरकर तस्करी के उद्देश्य से त्रिशुली पचावल के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है।

​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सनावल थाना प्रभारी की टीम ने ग्राम पचावल पुलिया के पास घेराबंदी कर रेड मारी। इस दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक UP-70-B-3092 को रोककर तलाशी ली गई।

​वाहन की जांच करने पर उसमें 18 प्लास्टिक के जारकिनों में कुल 540 लीटर अवैध ज्वलनशील डीजल लोड पाया गया। मौके से दो आरोपियों—नीरज कुमार 27 वर्ष, निवासी मनरूटोला और संदीप कुमार 23 वर्ष, निवासी सागोबांध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र, उ.प्र. को पकड़ा गया था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

​पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वे उत्तर प्रदेश के अनपरा जिला सोनभद्र स्थित खड़िया से कम दामों में अवैध डीजल पेट्रोल खरीदकर छत्तीसगढ़ लाते थे। वे इसे ग्राम बरवाही निवासी जाफर और नूरानी मियां को महीने में दो बार ऊंचे दामों पर बेचने के लिए सप्लाई करते थे।

​मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी नूरानी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था, जबकि जाफर लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आखिरकार जाफर हुसैन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने उत्तर प्रदेश से अवैध डीजल मंगवाकर महंगे दामों में बेचने की बात कबूल कर ली।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनावल में धारा 287, 3(5) बीएनएस (BNS) तथा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम E.C. Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!