September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…

बलरामपुर/राजपुर। जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगड़ी का मामला एक बार फिर गरमाते नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत जिगड़ी के ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस संबंध में बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की माँग करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत जिगड़ी श्रीमती मीना बखला एवं सचिव कल्लू राम के उपर 07 दिवस के भीतर यदि कार्यवाही नही हुई तो ग्रामवासी पैदल मार्च कर बिलासपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी।

    ग्रामीणों द्वारा बलरामपुर कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा है कि दिनांक 19/03/2019 को शासकीय राशि का घोटाला का जांच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद राजपुर के द्वारा प्रदान किया गया था । जिसमें 19,82,123/- रू. शासकीय राशि का घोटाला / गबन सही पाया गया था। परंतु वर्तमान तक किसी भी प्रकार का कोई भी कार्यवाही का ना होना प्रशासनिक बिफलता को दर्शाता है।

  ग्राम पंचायत जिगड़ी के ग्रामवासियों के द्वारा शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत राजपुर के द्वारा गठित जांच दल के द्वारा पाया गया था कि सरपंच एवं सचिव के द्वारा मूलभूत मद से 44889/- रू. 14 वां विता मद से 1176182/- रू., मजदुरी शेष 99540/- रू., बी.एस.एन.एल द्वारा प्रदत राशि 25000/- रू., सामग्री भूगतान की राशि 18810/- रू., एवं अन्य के नाम से फर्जी तरीके से पैसा निकाल कर गबन किया गया। गठित जांच दल के द्वारा पाया गया की सरपंच श्रीमती मीना बखला एवं सचिव कल्लू राम से कुल 1982123/- रू. वसूली योग्य है। वर्तमान तक श्रीमती मीना बखला एवं सचिव कल्लू राम से वसूली नहीं किया गया है।

पत्र क्रमांक/2772/ मनरेगा / शिकायत / 2019, दिनांक 29/09/2019 के माध्यम से कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर के द्वारा सरपंच एवं सचिव को 1176182/- रू. का 03 दिवस के भीतर समायोजन करनें का आदेश दिया गया था परंतु आज तक नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत जिगड़ी के ग्रामवासियों के द्वारा दिनांक 08/04/2026 को जिला दण्डाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही करनें का निवेदन किया गया था परंतु कार्यवाही नहीं किया गया ।

ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत जिगड़ी श्रीमती मीना बखला एवं सचिव कल्लू राम के उपर तत्काल प्रभाव से 07 दिवस के भीतर एफआईआर दर्ज कराने की माँग की है।उन्होंने कहा कि यदि 07 दिवस के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं कि जाती है तो ग्रामवासी पैदल मार्च कर बिलासपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उचित कानुनी कार्यवाही का मांग करेंगे।ग्रामवासियों ने इस संबंध में बलरामपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पुलिस अधिक्षक को भी आवेदन दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!