July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसरगुजासीतापुर

यूरिया खाद की चल रही थी कालाबाजारी,कृषि विभाग की टीम ने छापेमार कारवाई कर 90 बोरी यूरिया की जप्त,सरगुजा के इस इलाके में हुई कारवाई,देखें रिपोर्ट

नमन सोनी/छत्तीसगढ़:-सरगुजा जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रहीं है,आपको बता दे कि कृषि विभाग की टीम ने मैनपाट ब्लॉक के तराई ग्राम पंचायत जामकानी में ग्रामीणों की सूचना पर छापेमार कारवाई करते हुए यूरिया खाद की अवैध भंडारण कर इसे तय रेट से ज्यादा मूल्य पर बिक्री करने वाले कोचिए पर कारवाई करते हुए 90 बोरी यूरिया खाद जप्त की है।

दरअसल कृषि विभाग की टीम को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि मैनपाट ब्लॉक के तराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जामकानी में शंभूनाथ मिश्रा के आवास में रायगढ़ जिले के कापू का गजेंद्र रॉय नामक कोचिया 90 बोरी यूरिया खाद बिना लाइसेंस के ही अवैध भंडारण कर इसे तय रेट से ज्यादा मूल्य पर इसकी बिक्री रहा है जबकि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है और किसानों को इसे तय रेट से तिगुना मूल्य पर बिक्री किया जा रहा है जिसके बाद कृषि विभाग की जिला स्तरीय और अनुविभाग स्तरीय टीम ने छापेमार कारवाई करते हुए 90 बोरी यूरिया खाद जप्त कर इसका प्रकरण सरगुजा कलेक्टर को भेजकर आगे की कारवाई में जुट गई है।

वहीं मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए उर्वरक निरीक्षक संतोष बेक ने बताया कि यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम मुखबिर लगाकर ऐसे कोचियों पर कारवाई कर रहीं है जिससे यूरिया खाद की कालाबाजारी रोका जा सकें और आगे भी यह कारवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

वहीं इस कारवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनिता एक्का,उर्वरक निरीक्षक सीतापुर संतोष बेक एवं जिलास्तरीय निरीक्षण अधिकारी जे.आलम,उर्वरक निरीक्षक सोहन भगत,मैनपाट एस.ए.डी.ओ रामदेव निराला RAEO सुरेश पैकरा उपस्थिति रहें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!