July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

संत गहिरा गुरू स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का समापन,,,सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने विजेता टीम को किया पुरुस्कृत…

बलरामपुर/राजपुर। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में संत गहिरा गुरु स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलरामपुर जिले के ग्राम बासेन में किया था जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस प्रतियोगिता में खेल प्रति खिलाड़ियों का काफी उत्साह दिखाई दिया,जिसका समापन समारोह सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज शामिल रहे।

           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से सहयोग की भावना का विकास होता है, खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप सुदृढ़ होते हैं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन होने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिलता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर नाम रौशन करने की सीख दी।

     रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है और खिलाड़ियों को ईमानदारी व मेहनत के साथ खेलना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने के लिए सही प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।खेल समापन के दौरान रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमे कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उपस्थित थे।

         प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ने प्रथम विजेता टीम भैरोपुर ( शंकरगढ़ ) को 51 हजार एवँ कप तथा द्वितीय उपविजेता टीम दाहीडांड (बलरामपुर ) को 31 हजार एव कप देकर सम्मानित किया गया। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव के द्वारा खेल के विजेता उपविजेता के अलावा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

          इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवनाथ यादव (भाजपा प्रदेश मंत्री ) शशिकला भगत (भाजपा जिला उपाध्यक्ष ) भानु प्रकाश दीक्षित (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ) अनिल दुबे ( पूर्व मंडल अध्यक्ष ) जगवंशी यादव ( मंडल अध्यक्ष ) एवँ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!