September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति फर्जीवाड़े में अन्य चार आरोपी गिरफ्तार,,,फर्जी अंकसूची तैयार करने वाला मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार…

राजपुर। शंकरगढ़ विकासखंड के आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति फर्जीवाड़ा मामले में 04 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

         कलेक्टर बलरामपुर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति फर्जीवाड़ा मामले में जांचोपरांत थाना शंकरगढ़ में FIR दर्ज कराई गई है। जिसमें 04 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा चुका है।इस मामले में पुलिस द्वारा विवेचना के अनुक्रम में आज 04 अन्य आरोपियों क्रमशः समसुद्दीन अंसारी ,आबिद अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी ,शिवनारायण रवि कंप्यूटर ऑपरेटर एवं उमाशंकर पैकरा को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी अंक सूची तैयार करने में इनकी मुख्य भूमिका है।

        समसुद्दीन अंसारी अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर एवं कुसमी का प्रमुख नियंत्रणकर्ता है तो वहीं उसका पुत्र आबिद अंसारी अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर का प्रिंसिपल है। आंगन बाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्त 04 आरोपियों में से तीन को अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर से फर्जी अंकसूची तैयार कर दिया गया है वहीं 01 आरोपी को अजीजी पब्लिक स्कूल कुसमी से फर्जी अंक सूची तैयार कर दिया गया है। आबिद अंसारी द्वारा कक्षा 8वीं का एक अंकसूची वर्ष 2015 -16 में क्लास टीचर के रूप में स्वयं हस्ताक्षर किया गया है। जबकि वर्ष 2015 – 16 में आबिद की उम्र मात्र 13 वर्ष थी। बीएमओ कार्यालय शंकरगढ़ में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर शिवनारायण रवि और पूर्व में गिरफ्तार आगंडबाड़ी सहायिका सुशीला सिंह के पति उमाशंकर भी फर्जी अंकसूची तैयार करने में संलिप्त पाए गए हैं। फर्जी अंकसूची तैयार कर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति मामले में एक बड़ा गिरोह कार्य कर रहा था। पुलिस द्वारा शीघ्र इस मामले में खुलासा किया जायेगा।

        फर्जी अंक सूची तैयार करने वाला मास्टर माइंड समसुद्दीन अंसारी पूर्व में कई गंभीर अपराधों में सजा काट चुका है। विशेष न्यायाधीश (sc st अत्याचार निवारण अधिनियम) सरगुजा अंबिकापुर के निर्णय दिनांक 07/05/1999 अनुसार समसुद्दीन अंसारी द्वारा एक 14 वर्षीय अर्धविक्षिप्त आदिवासी बालिका से दुष्कर्म मामले में 07 वर्ष का कारावास से दंडित किया गया है। विशेष न्यायाधीश (sc st अत्याचार निवारण अधिनियम) सरगुजा अंबिकापुर के निर्णय दिनांक 19/09/2017 अनुसार समसुद्दीन अंसारी द्वारा राजीव पैकरा ( विधायक सामरी के रिश्तेदार) पर प्राणघातम हमला मामले में 07 वर्ष का कारावास से दंडित किया गया। इस अपराध में समसुद्दीन की पत्नी प्रभा अजीज और अन्य भी शामिल था।

         ऐसे अपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को स्कूल संचालन की अनुमति दिया जाना संदेह के घेरे में है। प्राप्त जानकारी अनुसार अजीज पब्लिक स्कूल भगवतपुर बिना मान्यता के संचालित है। इस स्कूल की मान्यता जून 2025 में समाप्त हो गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!