November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नाबालिग के साथ पहले किया दुष्कर्म फिर किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी,,पीड़िता हुई गर्भवती,,,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

बलरामपुर/रामानुजगंज। 13 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर पीड़िता को गर्भवती करने वाले आरोपी को रामानुजगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

      जानकारी के अनुसार पीड़िता 4 फरवरी 2025 में अपने घर से नदी में नहाने जा रही थी उसी दौरान आरोपी रामविचार भुइयां उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चूतरु थाना रंका झारखंड का पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था, घटना के बाद आरोपी काम करने दूसरे राज्य चल गया था। आरोपी के उक्त कृत्य से पीड़िता गर्भवती हो गई जिसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को भी नहीं थी। आरोपी काम करके जब अपने गांव वापस लौटा और पुनः दिनांक 24.08.25 को पीड़िता के गांव मिलने आया तो आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों द्वारा देखने पर पकड़ने का प्रयास किए तो आरोपी राम विचार अपनी मोटर साइकिल को वही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों द्वारा पूछने पर पीड़िता बताई कि वह गर्भवती हो गई है और आरोपी द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था जिसके कारण वह परिजनों को नहीं बतायी थी। परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 64(२) (ड), 65(१) , 351(३)bns , 4(२), 6 pocso act के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!