September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर के निर्देशन में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, पानी की निकासी कर आवागमन बनाया गया सुगम

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आम नागरिको की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है इसी कड़ी में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना
जिला अस्पताल बलरामपुर के समीप मुख्य मार्ग पर नाली में अवरोध एवं अतिक्रमण के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे आम नागरिकों, मरीजों एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने त्वरित संज्ञान लिया और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिस पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली में जमा मलबे एवं अवरोध को हटाया तथा जलभराव वाले क्षेत्र से पानी की निकासी कर मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाया। जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को राहत मिली।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि नगरीय निकायों में नियमित निरीक्षण कर नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की करें, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि नालियों में कचरा या मलबा न डालें तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!