September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ

नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए समर्पित भाव से करें कार्य -मंत्री श्री नेताम

बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिम जाति, कृषि एवं कृषक कल्याण, मछली पालन तथा पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों के द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैन श्री लाला लकड़ा, श्री गोपाल मिश्रा, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री राजेश गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता तथा श्रीमती सीमा सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि नगर के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी एल्डरमैन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि बलरामपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि एल्डरमैन का दायित्व केवल पद तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने से नगर की प्रगति को नई गति मिलेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, संभागीय अध्यक्ष सहकारी बैंक श्री रामकिशुन सिंह, गणमान्य नागरिक श्री शिवनाथ यादव अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर व एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता, सीएमओ श्री दीपक एक्का अन्य अधिकारी -कर्मचारी, नागरिक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!