September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सोनार समाज के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,,,लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण…

राजपुर। नगर के अग्रसेन भवन में सोनार समाज के तत्वाधान में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार के मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।

   रविवार दिनांक 8 जून को राजपुर के अग्रसेन भवन में सोनार समाज के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल अंबिकापुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के बीमारियों का निशुल्क परीक्षण किया गया। शिविर में अंबिकापुर लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ एमडी मेडिसिन डॉ प्रतीक खरे DNB (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ गौरव कुमार MS (Obs एंड गायनोलाॅजिक्स) डॉ आयुषी अग्रवाल एवं अनीस पांडेय द्वारा शिविर में पहुँचे मरीजों का उपचार के साथ उनको चिकित्सा हेतु परामर्श दिया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनरल मेडिसिन, एंडोक्रिनलॉजी एवं मेटाबॉलिज्म,हड्डी रोग, फिजियोथैरेपी,स्त्री एवं प्रसूति रोग,जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, एवं हृदय रोग जैसे मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।सुबह 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित शिविर में विभिन्न गाँवो से लगभग 100 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यक जानकारी ली। शिविर में मौके पर ही मरीजों का निःशुल्क बीपी एवं शुगर की जाँच भी की गई।

       सोनार समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुँचे सभी डॉक्टरों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया एवं शिविर के समापन के दौरान सभी चिकित्सकों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सुरेश सोनी संतोष सोनी अरुण सोनी रंजीत सोनी राकेश तिवारी लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर मनोज पांडेय ओमप्रकाश सोनी रामाशीष सोनी संजय सोनी कैलाश अग्रवाल शंकर सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!