September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महिमा फ्लेक्स & प्रिंटिंग प्रेस दुकान में लगी आग,,,लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाख…

राजपुर। शनिवार की शाम महुआपारा सुशील काम्प्लेक्स स्थित महिमा फ्लेक्स दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाख हो गया। आग लगने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की मदद से दुकान का ताला तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

     घटना शनिवार देर शाम लगभग 6:30 से 7 बजे की है। महिमा फ्लेक्स के संचालक दीपक सोनी(ननकू सोनी) शनिवार को पानी टंकी के पास,सुशील कॉम्प्लेक्स, नगर पंचायत राजपुर, वार्ड क्रमांक 07 में स्थित अपनी दुकान महिमा फ्लेक्स को दोपहर दो बजे बंद कर घर चले गए।जिसके बाद वे शाम करीब पाँच बजे एक शादी समारोह में शामिल होने अम्बिकापुर चले गए।देर शाम करीब 6:30 बजे दुकान के आसपास के लोगो ने दुकान से धुँवा निकलते देखा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दुकान के संचालक दीपक सोनी को दी। दुकान में आग लगने की घटना की जानकारी लगते ही दुकान संचालक ने आसपास ले लोगों से ताला तोड़कर किसी तरह आग बुझाने की बात कही और स्वयं तत्काल अम्बिकापुर से राजपुर के लिए रवाना हुए। दुकान संचालक जब तक दुकान पहुँच पाते तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के समान जलकर खाक हो गया। दुकान में लगे आग को स्थानीयों की मदद से किसी तरह काबू में किया गया।इस घटना में दुकान में रखे मशीन समान एवं फर्नीचर सहित अन्य स्टेशनरी समान लगभग 5 से 6 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।वहीँ इस घटना में दुकान में रखे और भी कई समान आग लगने से खराब हो गया। शार्ट सर्किट होने की वजह दुकान में आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!