
राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की खस्ता हालत किसी से छुपी नहीं हुई है सड़क की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों का चलना भी दुभर हो गया है, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे से लोग रोज हादसे के शिकार हो रहे हैं। वही नगर वासियों द्वारा अपने घरों के पानी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहाने से सड़क और भी खतरनाक गड्ढों में तब्दील हो रही है। विगत दिनों अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजपुर ने राजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निवास करने वाले भू स्वामियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की निकासी न करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया बावजूद इसके राष्ट्रीय राजमार्ग पर घरों से निकलने वाली पानी देखा जा सकता है।

अम्बिकापुर से राजपुर रामानुजगंज मार्ग की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है सड़कों की हालत ऐसी हो गई है की लोगों का चलना दूभर हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सबसे ज्यादा तकलीफ देह राजपुर नगर के सड़कों की है जहां लोग रोजमर्रा के काम से आना-जाना करते हैं। सबसे खराब स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पढ़ने वाले तहसील कार्यालय के सामने की सड़क है। जहां आज भी सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों को भरने के बाद भी घरों से निकलने वाले पानी के कारण सड़क सही नहीं हो पा रही है।

विगत दिनों अनुविभागीय दंडाधिकारी राजपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की निकासी न करने के लिए नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-343 अम्बिकापुर से रामानुजगंज मार्ग का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। तहसील राजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाले जितने भी भूमिस्वामी है वह अपने घर का पानी का निकासी राष्ट्रीय राजमार्ग में नहीं करेंगे। पानी की निकासी रोड़ में बहने से रोड़ में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है जिससे कि प्रायः दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और मरम्मत कार्य करने में बाधा उत्पन्न होती है।
उन्होंने सभी भु-स्वामियों को निर्देशित किया कि संबंधित भूमिस्वामी जिनका राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ घर है वे अपने घर के पानी का निकासी राष्ट्रीय राजामार्ग में खुला नहीं बहाये। खुला बहना पाया गया तो आपके विरूद्ध लोक परिशांति भंग करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।



