September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अग्रवाल धर्मशाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,,,लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा इलाज…

राजपुर। नगर के धर्मशाला में सोनार समाज राजपुर के तत्वाधान में जाने-माने अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार के मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

   रविवार दिनांक 8 जून को राजपुर अग्रवाल धर्मशाला में सोनार समाज के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल अंबिकापुर के जाने-माने चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। इस शिविर में अंबिकापुर लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ एमडी मेडिसिन डॉ प्रतीक खरे DNB (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ गौरव कुमार MS (Obs एंड गायनोलाॅजिक्स) डॉ आयुषी अग्रवाल के साथ अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा कार्य में लगे डॉक्टरों द्वारा जनरल मेडिसिन, एंडोक्रिनलॉजी एवं मेटाबॉलिज्म,हड्डी रोग विभाग, फिजियोथैरेपी विभाग,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, एवं हृदय रोग विभाग सहित अन्य विभागों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

       राजपुर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजो के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दी गई है। अग्रिम पंजीयन हेतु सुरेश सोनी मोबाइल नंबर 7000195473 संतोष सोनी मोबाइल नंबर 9131355835 बृजमोहन सोनी 7587114729 रंजीत सोनी 7000696541 कैलाश अग्रवाल 9399796879 संजय सोनी 9399103780 श्रवण भारती 6268860213 राजन सोनी 6264804959 एवं चिंटू मेडिकल गांधी चौक राजपुर 9406048846 पर संपर्क कर अपना निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 8 जून रविवार को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!