November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पारदर्शी धान खरीदी शासन की प्राथमिकता,,,कोचियों पर करें कड़ी कार्रवाई…कलेक्टर

जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश समय-सीमा की बैठक संपन्न

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सहित धान खरीदी, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
      कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने धान उपार्जन, उठाव व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें।


      कलेक्टर ने अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में भी सतर्क निगरानी रखे और अवैध धान खपाने वाले कोचियों व बिचौलियों पर विशेष नजर रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान की आवाजाही रोकने हेतु चेकपोस्ट पर सघन निगरानी रखने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि खरीदी व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू और पारदर्शी रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी खरीदी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
        कलेक्टर श्री कटारा ने राजस्व संबंधी प्रकरणों, भू-अर्जन मुआवजा राशि से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सेवा केंद्र, समय-सीमा के प्रकरण, पीजी पोर्टल, जनशिकायत में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण करें तथा कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवास योजना की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पीएम जनमन, प्रधानमंत्री आवास शहरी की समीक्षा भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माणाधीन आवासों में प्रगति लाने के निर्देश दिए, साथ ही अप्रारंभ आवासों को शीघ्र शुरू करने की बात कही। कलेक्टर श्री कटारा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए एमएमयू के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्ड निर्माण, वितरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
      बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!