August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संस्कृति धर्म एवँ समाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर को,,,लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील…

राजपुर। नगर में बुधवार को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजन स्थल पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक जनसमूह जुटाने को लेकर रणनीति तैयार किया गया।

         राजपुर नगर में प्रकाश पेट्रोल पंप के सामने मेला ग्राउंड में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन दिनाँक 17 दिसंबर दिन बुधवार को किया जा रहा है।कार्यक्रम के आयोजक हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति राजपुर द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम बुधवार को लगभग एक बजे प्रारंभ होगी। कार्यक्रम की शुरुआत राम भजन से की जाएगी। लगभग डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा जिसके बाद प्रेरणा पब्लिक के स्कुली बच्चों द्वारा राम भक्ति की प्रस्तुति दी जाएगी।कार्यक्रम के अंत में बौद्धिक कार्यक्रम किया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभय भईया मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को नगर के गणमान्य नागरिकों ने अहम बैठक की।

       हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु हिंदू समाज के द्वारा अपनी संस्कृति धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम पुर्व गणमान्य नागरिकों के साथ हुई इस बैठक में कार्यक्रम स्थल तक जनसमूह जुटाने के लिए लोगों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। समाज की एकता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में उठाये गए हिंदू सम्मेलन के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!