May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू,कलेक्टर ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय बलरामपुर में आयोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उक्त प्रशिक्षण देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्र भारत की आगामी 8वीं जनगणना के सफल संचालन हेतु आयोजित किया जा रहा है।
          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा उपस्थित प्रगणकों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा सभी विषयों को गंभीरता एवं स्पष्टता के साथ समझने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके अंतर्गत सटीक एवं समयबद्ध जानकारी का संकलन आवश्यक है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर एवं प्रगणकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर एन पांडेय, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!