
बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर मंे स्थित ईव्हीएम गोदाम का बाह्य मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों को ईव्हीएम गोदाम की सुरक्षा तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने तथा नियमित रूप से निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चेतन बोरघरिया भी उपस्थित रहे, उन्होंने गोदाम से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।



